नैनीताल: रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सड़क पर रूट डायवर्जन प्लान लागू, देखें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में 77 करोड़ की लागत से सीवर परियोजना बन‌ रही है।

सड़क पर रूट डायवर्जन प्लान लागू

इसके तहत सोमवार से कार्यदायी संस्था ने हल्द्वानी मार्ग पर हनुमागढ़ी से रूसी तक 4400 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके बाद सोमवार रात आठ बजे से इस सड़क पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है।

देखें डायवर्जन प्लान

मिली जानकारी के अनुसार डायवर्जन प्लान के अनुसार रात आठ बजे के बाद नैनीताल आने और नैनीताल से जाने वाले वाहनों का रूट बदल दिया गया है। डायवर्जन प्लान के तहत रात आठ से सुबह आठ बजे तक नैनीताल से रूसी तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आठ बजे बाद हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आने वाले यात्री वाहन रूसी बाइपास से कालाढूंगी रोड और बारापत्थर होते हुए नैनीताल आएंगे जबकि नैनीताल से हल्द्वानी की ओर वापस जाने वाले वाहन भवाली रोड से मस्जिद तिराहा, भूमियाधार, ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी को जाएंगे।