योनेक्स यूएस बैडमिंटन ओपन -2023 में लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य पदक

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 12 जुलाई से 16 जुलाई तक कौंसिल बुफ्फस ,अमेरिका में आयोजित योनेक्स यूएस ओपन सुपर सीरीज में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत लिया है। एक हफ्ते के अन्दर लक्ष्य सेन ने दूसरा पदक जीता है। पिछले रविवार को ही लक्ष्य ने कनाडा ओपन में स्वर्ण पदक जीता था।

सेमी फाइनल में लक्ष्य सेन को करना पड़ा हार का सामना

यूएस ओपन के सेमी फाइनल में लक्ष्य सेन को चीन के खिलाड़ी ली शी फिंग से अति संघर्षपूर्ण मैच में 17-21 ,24-22 व 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। ली शी फिंग को लक्ष्य ने कनाडा ओपन के फाइनल में हराया था।टूर्नामेंट में लक्ष्य को तीसरी व ली शी फिंग को दूसरी वरीयता प्राप्त थी। कवार्टर फाइनल में लक्ष्य ने भारत के ही शंकर मुथुस्वामी को सीधे सेटों में 21-10 व 21-17 से हराया था। लक्ष्य ने पहले चक्र में जन लोउदा को भी सीधे सेटों में 21-8 व 23-21 से हराया था। लक्ष्य की विश्व रैंकिंग इस टूर्नामेंट से पहले 12 हो चुकी है।

सभी ने बधाई प्रेषित कर दी शुभकामनाएं

लक्ष्य सेन की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के साथ उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की जा रही है। गृह जनपद से विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार ,अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी.के. जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, एन.एस रजवार, हेम तिवारी, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने लक्ष्य सेन व उनकी माता निर्मला धीरेन सेन तथा कोच व पिता डी के सेन को बधाई प्रेषित की है।