अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।
इतने रूपए का बजट जारी
अल्मोड़ा जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के 35,461 विद्यार्थियों को जूता और बैग मिलेंगे। इन्हें खरीदने के लिए जल्द पैसे मिलेंगे। बताया गया है कि इसके लिए विभाग को 1.35 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। जिले में कक्षा एक से पांच तक के 19,531 और कक्षा छह से आठवीं तक के 15,930 विद्यार्थियों को जूते और बैग खरीदने के लिए 1,35,70,518 रुपये का बजट जारी हुआ है। विभाग का दावा है कि जल्द ही विद्यार्थियों को धनराशि दे दी जाएगी।