अल्मोड़ा: न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल शैल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने SSB के असिस्टेंट कमांडेंट व जवानों को स्वयं से बनाई राखी बांधी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 17/08/23 को न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल शैल, अल्मोड़ा के प्रबंधक प्रकाश चंद्र तिवारी, प्रधानाध्यापिका ममता पांडे व कार्यालय प्रभारी काव्या देवड़ी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने S.S.B के असिस्टेंट कमांडेंट मनोज सनवाल व जवानों की कलाई में स्वयं बनाये हुई राखी बांधी।

जवानों के हाथों में बांधी राखी

साथ ही रक्षा सूत्र को बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके द्वारा देश की सीमाओं को दी जा रहीं सुरक्षा के लिए उनके कार्यो की सराहना की। साथ ही बच्चों के द्वारा एसएसबी परिसर में जवानों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित

इसमें विद्यालय की हेड गर्ल रितिका पांडे के साथ योगिता, मानवी, कृतिका, प्राची, दिव्यांशी, जागृति, ज्योति, प्रियंका, प्राची, आस्था, तनुजा, नमृता, भूमिका बिष्ट , भूमिका जोशी, जया, प्राची बिष्ट, सांची बिष्ट, निहारिका आदि के द्वारा राखी बांधकर सभी के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मिलाप सिंह, मोनू यादव, नीरज आलम, नितिन, कुलदीप सिंह आदि दर्जनों जवान उपस्थित रहे।