उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा आयोजित हुई। जिसका आज परिणाम घोषित कर दिया गया है।
आज जारी हुआ परिणाम
जिसके बाद अब इस परीक्षा का परिणाम आज आठ सितंबर को देहरादून से जारी किया गया। यह अंक सुधार परीक्षा बीते माह कराई गई थी। हाईस्कूल में करीब 13 हजार और इंटरमीडिएट में दस हजार छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए थे। हाईस्कूल में दो विषयों में अनुत्तीर्ण व कम नंबर पाने वाले बच्चों ने आवेदन किया था। जबकि इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण व कम नंबर पाने वाले विद्यार्थी इसमें शामिल हुए।
देखें वेबसाइट
परीक्षार्थी अपना परिणाम uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व बोर्ड के सभापति ने माध्यमिक शिक्षा सभागार, देहरादून में परिणाम जारी किया है।