उत्तराखंड: 56 वीं इंटर स्टेट / इंटर जोनल राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड की जूनियर बालिकाओं की टीम बनी उप विजेता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 7 सितंबर से बैंगलोर में आयोजित इंटर स्टेट – इंटर जोनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की जूनियर बालिकाओं की टीम ने पहली बार फाइनल में पहुँचकर इतिहास रच दिया। जिसमें उत्तराखण्ड की टीम उपविजेता बनी।

फाइनल में उत्तराखंड को हरियाणा से 0 – 2 से करना पड़ा हार का सामना

उत्तराखण्ड की टीम ने सेमी फाइनल में आंध्र प्रदेश की सशक्त टीम को 2 – 0 से पराजित किया।एकल में देहरादून , उत्तराखण्ड की अनुष्का जुयाल ने आंध्र प्रदेश की सूर्या चामरी को 16-21, 21 -19 व 21 -17 से हराया था।युगल में अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड की बहनों की जोड़ी मनसा व गायत्री ने सीधे सेटों में आंध्र प्रदेश की जोड़ी सूर्या चामरी व रश्मिता को 21-15 व 23-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उत्तराखंड की टक्कर हरियाणा से हुई । फाइनल में उत्तराखंड को 0 – 2 से हार का सामना करना पड़ा। एकल में अनुष्का जुयाल को हरियाणा की उन्नति हुड्डा से 12-21 व 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। युगल में मनसा व गायत्री की जोड़ी को हरियाणा की जोड़ी उन्नति हुड्डा व अनमोल से तीन सेटों में 25-23,14-21 व 12-21 से हार का सामना करना पड़ा

उत्तराखंड की टीम से किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड की टीम में मनसा रावत , अनुष्का जुयाल, गायत्री रावत , कनिष्का काण्डपाल, लावनीया कार्की, कनक कालाकोटी , दक्षिता जोशी थी। उत्तराखण्ड की टीम ने कलकत्ता में ईस्ट जोन टीम चैंपियनशिप जीत कर राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।

उत्तराखण्ड जूनियर बालिकाओं कि ऐतिहासिक सफलता पर टीम को किया जाएगा सम्मानित

आज से व्यक्तिगत प्रतियोगिता शुरू होंगी। टीम के साथ उत्तराखण्ड बैडमिंटन के चीफ़ कोच डी के सेन व लोकेश नेगी थे तथा मैनेजर के रूप में रमा रावत थी। चीफ़ कोच डी के सेन का कहना है कि टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास बनाया है। उत्तराखण्ड बैडमिंटन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने कहा उत्तराखण्ड जूनियर बालिकाओं कि ऐतिहासिक सफलता पर टीम को सम्मानित किया जाएगा।

बधाई प्रेषित की

उत्तराखण्ड टीम की ऐतिहासिक सफलता पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष से अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार ,खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों , कोच डी के सेन , लोकेश नेगी व मैनेजर रमा रावत को बधाई प्रेषित की है ।