अल्मोड़ा: आगामी सुप्रसिद्ध नंदा देवी मेले में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत‌ फायर यूनिट वह जल संस्थान ने किया फायर हाइड्रेंटो का निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर यूनिट अल्मोड़ा व जल संस्थान की टीम द्वारा दिनांक- 10.09.2023 को आगामी सुप्रसिद्ध नंदा देवी मेले में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत‌ नंदा देवी मंदिर के समीप एवं अल्मोड़ा बाजार में स्थापित फायर हाइड्रेंटो का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

पानी की सप्लाई की चैक

जिसमें पानी की सप्लाई को चैक किया गया तथा फायर हाइड्रेंटो मे पाई गई कमियों को मेले से पूर्व दुरुस्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई है।