उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सड़कों पर घूम रही आवारा पशुओं से जहां सड़कों पर जाम की समस्या बनने की दिक्कत रहती है। वहीं दूसरी ओर पशुओं के लिए चिंता भी बढ़ रही है।
गौशालाओं का होगा निर्माण
जिस पर अब सड़कों पर आवारा घूम रही 17 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश के संरक्षण को लेकर सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसी कड़ी में अगले छह माह के भीतर युद्धस्तर पर गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।
साथ ही गोवंश की क्षति अथवा उसके प्रति क्रूरता रोकने को प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
पशुओं के साथ क्रूरता रोकने के लिए भी उठाए जाएंगे प्रभावी कदम
साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाले निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय स्थल या गोशालाओं के निर्माण की व्यवस्था कराने का जिम्मा पशुपालन विभाग के पास है, जबकि पशुओं को इनमें पहुंचाने की जिम्मेदारी शहरी व ग्रामीण निकायों की है।इस संबंध में पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बीते दिनों हुई समन्वय बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं।