अल्मोड़ा: Best Runners USA मनोज बिष्ट ने रा०क०इ०का० एन.टी.डी विद्यालय को प्रदान किए कम्प्यूटर, फोटो स्टेट व प्रिंटर मशीन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विक्टर मोहन जोशी रा०क० इ० का. एन.टी. डी. अल्मोड़ा को मनोज बिष्ट द्वारा Best Runners U.SA द्वारा विद्यालय विकास हेतु दो कम्प्यूटर सेट, फोटो स्टेट प्रिन्टर मशीन प्रदान किये गये।‌ जिस पर विद्यालय परिवार ने मनोज बिष्ट के द्वारा इस विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

स्कूल परिवार ने जताया आभार

मनोज बिष्ट Best Runners U.S.A द्वारा शिखर होटल अल्मोड़ा में सरकारी विद्यालयों में सृजनात्मक क्रियाकलाप व विद्यालय विकास हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज बिष्ट ने विद्यालय विकास, रोजगार परक शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्य को आगे बढ़ाने में डॉ.कपिल नयाल जी० आई०सी० हवालबाग द्वारा सहयोग किया जा रहा है। विद्यालय को इस पुनीत सहयोग के लिए प्रधानाचार्य बीना वर्मा व स्टाफ द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में एन. एस. बिष्ट (प्रधानाचार्य), हेमलता वर्मा, नवनीत पाण्डे, मुक्ता बिष्ट, दीपचन्द्र जोशी, तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।