अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 20.09.2023 को सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने सोमेश्वर के पुलिस थाना मे की शिकायत दर्ज उसकी पुत्री, उम्र- 22 वर्ष दिनांक- 19.09.2023 को गैस का सिलेंडर भराने हेतु बाजार आई हुई थी, जो अबतक घर वापस नही आई है, जिसकी हमने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नही चल पाया।, थाना सोमेश्वर में तत्काल गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की गयी।
एसएसपी ने दिए निर्देश
जिस पर रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत रखते हुए थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा को शीघ्र तलाश करने के निर्देश दिये गये।
गुमशुदा युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की थाना क्षेत्र में तलाश करते हुए वाहन चालकों को गुमशुदा की फोटो/पम्पलेट दिखाकर पूछताछ की गयी तथा सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलन करते हुए दिनांक- 21.09.2023 को गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र लोध से सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचित कर गुमशुदा को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा सोमेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल
1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह
2-महिला उ0नि0 मोनी टम्टा
3-हे0कानि0 गोपाल गिरी