उत्तराखंड: यहां फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करने का आरोप, पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज से एक मामला सामने आया है। यहां फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार वजीर अहमद निवासी अफजलगढ़, बिजनौर ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सुप्रिया कॉलोनी के वार्ड 3 में खसरा संख्या 446 व 448 में उसकी भूमि है। दो मई 2008 को रजिस्ट्री से क्रय की थी। इमरान के अनुसार उसी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। वह भी कैंसर से ग्रसित था। इस वर्ष जब आंशिक स्वस्थ होकर आया तो उसकी भूमि की चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त थी। आरोप लगाया कि इमरान निवासी सुप्रिया कॉलोनी, राजेंद्र, मनिंदर कौर निवासी वार्ड 3 व सुधीर श्रीवास्तव निवासी 6 भूमिया मंदिर कॉलोनी ने फर्जी चौहदी लिखकर फर्जी दस्तावेज बनाकर व उनका असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी बैनामा करा लिया। फर्जी बैनामे के आधार पर भूमि पर कब्जा भी कर लिया। आरोप लगाया कि 11 जून को वह अपने प्लाट पर गया तो वहां इमरान राजेन्द्र व सुधीर श्रीवास्तव मिले। पूछने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

जांच कर रही पुलिस

जिसमें आरोप लगाते हुए महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।