अल्मोड़ा: ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक आज से 13 नवंबर तक, मेले के दौरान बदला रहेगा यातायात रूट, देखें नया डायवर्जन प्लान

​अल्मोड़ा: द्वाराहाट ब्लॉक के बग्वालीपोखर में ऐतिहासिक ‘बग्वाई कौतिक’ (मेला) भैयादूज के पावन अवसर पर आज‌ 11 से 13 नवंबर तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जिसमें मेले के भव्य और सुचारू आयोजन को लेकर मेला समिति, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए।

​रूट रहेगा डायवर्ट

जिसमें मेले के तीनों दिन (11, 12 और 13 नवंबर) सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक स्टेट बैंक से बग्वालीपोखर तिराहे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

​यह रहेगी नई यातायात व्यवस्था

• ​अल्मोड़ा-कोरेछीना व रानीखेत से सोमेश्वर मार्ग: अल्मोड़ा-कोरेछीना से द्वाराहाट आने-जाने वाले तथा रानीखेत से सोमेश्वर आने-जाने वाले वाहनों को चौकुनी से दुगौड़ा होते हुए बग्वालीपोखर तिराहे से बिन्ता की ओर भेजा जाएगा।
• ​द्वाराहाट से आने वाले वाहन: द्वाराहाट से बग्वालीपोखर की ओर आने वाली गाड़ियां केवल ‘रामरोड थली’ तक ही आ सकेंगी।
• ​रानीखेत-गगास मार्ग: रानीखेत व गगास की ओर से आने वाले वाहनों को ‘शकुनी-कफड़ा तिराहे’ पर ही रोका जाएगा।
• ​सोमेश्वर मार्ग: सोमेश्वर की ओर से आने वाले वाहन ‘रावत गैराज’ तक ही आ सकेंगे।
​