अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इतिहास और जंतु विज्ञान विभाग में पूर्व में अनुत्तीर्ण रहे अभ्यर्थियों से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 12 नवंबर निर्धारित की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आज हर हाल में अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें। उन्होंने आगे बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 नवंबर को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 नवंबर को लिया जाएगा।