हल्द्वानी: पुलिस ने सट्टी की खाईबाड़ी करते हुए युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को टनकपुर रोड से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस की टीम

पुलिस ने युवक के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन और 520 रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम उर्फ दल्ला निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पीछे बंद गली लाइन नम्बर 31 वनभूलपुरा होना बताया। आरोपी क्षेत्र में 5 लगाओ 500 पाओ, 10 लगाओ 1000 पाओ कहकर शोर मचा रहा था। इसके आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

मुकदमा दर्ज

इस संबंध में एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।