अल्मोड़ा: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में अभियुक्त रिहा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोपी धारानौला निवासी नफीस को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

जानें पूरा मामला

अभियुक्त के अधिवक्ता दीपचंद्र जोशी बताया कि पीड़िता की दादी ने बीते 11 सितंबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। उसमें आरोप लगाया था आरोपी कंप्यूटर कोर्स के लिए नगर पहुंची उसकी पोती का हाथ खींचकर जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से बचकर निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। आरोपी ने न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी।

अदालत का आदेश

जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर दी।