देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हो गया है। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो गया है।
आज का मैच भारत ने जीता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। विराट कोहली ने 88 रन बनाए। श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी 82 रन निकले। जिसमें श्रीलंका को 302 रनों से हराया। 358 रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई। इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश तीक्ष्णा ने 12 रन बनाए। टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। इसके साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए बैक टू बैक सात मुकाबले जीते हैं। अब भारत आज की जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गया है।