👉 देश-विदेश की खबरें
🔹आरबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB), फेडरल बैंक (Federal Bank) और 2 अन्य के पर पेनल्टी लगाई है। ये कार्रवाई नियमों का पालन न करने की वजह से लगाई गई है।
🔸 पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नेपाल पुलिस ने बताया कि भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
🔸खालिस्तानी नेता Gurpatwant Singh Pannu की धमकी, 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया उड़ान नहीं भर पाएगी, सिखों को यात्रा से बचने को कहा
🔹फ्रांस से भारत खरीद सकता है 114 राफेल फाइटर जेट, चीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी
🔸एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन साझेदारी की है। यह साझेदारी एयर इंडिया के ग्राहकों को अलास्का एयरलाइन के नेटवर्क पर यूएसए, मैक्सिको और कनाडा के 32 गंतव्यों से न्यूयॉर्क जेएफके, नेवार्क-न्यू जर्सी, वाशिंगटन डीसी, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और वैंकूवर गेटवे से निर्बाध यात्रा का लाभ उठाने की अनुमति देगी।
🔸दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण ने लोगों और सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। यहां का एक्यूआई (AQI) बहुत ज्यादा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि यहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
👉 उत्तराखंड की खबरें
🔸 उत्तराखंड में वर्तमान में केवल तीन शहरों देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
🔸 उत्तराखंड आ रहें हैं राहुल गांधी, केदारनाथ धाम के करेंगे दर्शन
🔸 टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 का आयोजन होने जा रहा है.
🔹 एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रदेश के सभी हेलिपैड वीएचएफ संचार प्रणाली से जुड़ेंगे
🔸 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की कार्यपरिषद की 38वीं बैठक शनिवार को तीनपानी स्थित मुख्यालय में हुई। विवि के प्रवेश और परीक्षा विभाग का विलय कर उसे ‘परीक्षा निदेशालय बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
👉 खेल जगत की खबरें
🔹 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया