05 नवंबर: जन्मदिन विशेष: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गूंजेगा रन मशीन किंग कोहली का बल्ला, क्या आज वनडे में 49वां शतक जड़ करेंगे सचिन तेंदुलकर की बराबरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है। विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

सबकी निगाहें आज के मैच पर

आज जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली की कोशिश होगी कि वह खुद को सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर रिटर्न गिफ्ट दें। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 48 शतक जड़ चुके हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विश्व कप में आज कोलकाता में मैच होगा।

दिल्ली में हुआ जन्म

दिल्ली के एक सामान्य परिवार में जन्मे विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक हिंदू सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे। जब विराट 18 साल के थे तभी उनके पापा की मौत हो गयी थी। उनका एक भाई विकास कोहली और एक बहन भावना कोहली है। वहीं उनकी मां सरोज कोहली हाउस वाइफ हैं। जीवन में उनकी मां का बड़ा योगदान रहा। अपने बेटे और परिवार को अपनी मेहनत से संभाला। विराट मां को अपना सबसे बड़ा मोटिवेटर मानते हैं।

क्रिकेट करियर की शानदार शुरुआत

5 नवंबर 1988 को दिल्ली में पैदा हुए विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौक था। पढ़ने से ज्यादा उनका मन क्रिकेट में लगता था। अपना ज्यादा समय वे क्रिकेट पर ही देते थे। इस असर यह हुआ कि उन्हें दिल्ली जूनियर क्रिकेट टीम में मौका मिल गया। विराट कोहली पहली बार जब अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था तब सुर्खियों में आए थे. इसके बाद उनका सीनियर टीम में चयन हुआ। साल 2008 में उन्होंने भारत के लिए पहला वनडे खेला, लेकिन इसके दो साल के बाद उन्हें टी20 टीम में जगह मिली और उन्होंने पहला मैच 12 जून 2010 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला।

वनडे में 48 शतक जड़े

विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली दो टीमों के खिलाफ वनडे में लगातार तीन शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली एक वर्ष में सभी आईसीसी वार्षिक व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। 2018 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी, आईसीसी टेस्ट और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 78 शतक दर्ज है। वनडे में 48 शतक के अलावा विराट ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 29 शतकीय पारी खेली हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में भी विराट ने भारतीय टीम के लिए एक शतक लगाया है। ऐसे में विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 78 शतक दर्ज है।