अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सालम समिति की ओर से धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 93वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
देश की आजादी में राम सिंह धौनी का भी अहम योगदान
इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि देश की आजादी में राम सिंह धौनी का भी अहम योगदान रहा है। साधारण किसान परिवार में जन्मे राम सिंह धौनी ने आजादी की लड़ाई के लिए नायब तहसीलदार की नौकरी ठुकरा दी थी।
अंग्रेज भी उनकी प्रतिभा के कायल थे। वक्ताओं ने कहा कि मात्र 37 साल की आयु में धौनी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में आजादी की अलख जगाई।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर समिति के सचिव अमरनाथ सिंह रजवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह महरा, पूर्व तहसीलदार लोकमणि भट्ट, विपिन चंद्र जोशी, विनोद जोशी, हयात सिंह रावत, देव सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष लता तिवारी आदि मौजूद रहे।