उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 15 नवंबर है। आज भाई दूज पर केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

इन धामों के कपाट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बाबा केदार और यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद होंगे।

कहीं यह बात

इस संबंध में यमुनोत्री धाम से यमुना के पुजारी पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि आज 15 नवम्बर को भैया दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर निर्धारित समय पर मां यमुना के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे।और मां यमुना का उत्सव श्री विग्रह शीत कालीन प्रवास खुशी मठ, खरसाली के लिए अपने भाई शनि देव जी की अगुवाई में प्रस्थान करेगी।