हल्द्वानी: एलएलबी के छात्र पार्थ हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एलएलबी के छात्र पार्थ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

मृतक का दोस्त गिरफ्तार

पुलिस ने पार्थ हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल के आधार पर पता चला की पार्थ के साथी कमल रावत ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। वह आखिर तक कार में उसके साथ था। वह तब से फरार चल रहा था। आरोपी ने हत्या की मुख्य वजह स्मैक पीकर आपस में झगड़ा करना और गाली गलौच करना बताया है। उसने बताया कि मृतक उसे गंदी गालियां दे रहा था। उसके मना करने पर भी वह उसे गंदी गालियां दे रहा था। जिस पर गुस्से में उसने उसका गला दबाया। उसे लगा कि वह स्मैक के नशे में है और बेहोश हो गया है। जिस पर वह भी कार में सो गया। सुबह पता चला कि वह मर गया है। जिसके बाद वह वहाँ से भाग गया‌।

आरोपी दोस्त गिरफ्तार

एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपी हल्द्वानी का ही रहने वाला है।

कार में मिला था शव

दरअसल बीते कुछ दिनों पहले 01 नवंबर को कठघरिया स्थित बच्ची नगर निवासी पार्थ सिंह सामंत (23) पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत मूल रूप से पिथौरागढ़ का कार में शव बरामद हुआ था। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी।