बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट के प्रसिद्ध शिखर-भनार मेले का शुभारंभ होगा।
जोरो शोरो से चल रहीं तैयारी
यह शुभारंभ 25 नवंबर को होगा। इस तीन दिवसीय मेले को भव्य बनाने के लिए इन दिनों जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
तीन दिवसीय मेले का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार बताया कि शिखर-भनार मेले का आयोजन त्रयोदशी से कार्तिक पूर्णिमा तक किया जाता है। कार्तिक मास ही त्रयोदशी के दिन भनार गांव के प्रसिद्ध बंज्यैण मंदिर में मेले का शुभारंभ होता है। जहां देव अवतरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बैकुंठ चतुदर्शी के दिन देव डांगर और मेलार्थी भनार से शिखर पर्वत पर बसे मूूलनारायण देवता के मंदिर पहुंचते हैं। जहां रात को देव अवतरण होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेलार्थी वापस भनार गांव पहुंचते हैं। जहां मूलनारायण मंदिर में तीन दिवसीय मेले का समापन किया जाता है।