देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबर है।
FASTER 2.0 पोर्टल लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने FASTER 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इससे कैदियों की रिहाई में लगने वाला समय बचेगा। दरअसल मौजूदा व्यवस्था के तहत जेल से रिहा होने में काफी वक्त लगता है। इस नये पोर्टल के लॉन्च होने के बाद इस मामले में तेजी आएगी और कैदियों की तुरंत रिहाई होगी।
कार्यवाही में आएगी तेजी
बताया गया है कि नया पोर्टल कैदियों की रिहाई संबंधी अदालती आदेश की जानकारी जेल अथॉरिटी, ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट तक तुरंत पहुंचाएगा।