अल्मोड़ा: खो खो प्रतियोगिता महिला वर्ग का आयोजन, बागेश्वर ने जीता फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में सोबन सिंह जिला विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता महिला वर्ग का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसका समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में सोमेश्वर महाविद्यालय के अलावा अन्य 7 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग गया। जिनमें बागेश्वर, कपकोट, लोहाघाट, अल्मोड़ा, द्वाराहाट, चौखुटिया और मासी की टीमों के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसका फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय कपकोट तथा बागेश्वर के बीच खेला गया। जिसमें बागेश्वर परिसर की टीम जीती।