अल्मोड़ा: भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की आज है जयंती, प्रत्येक बूथ मे होंगे कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 25 दिसम्बर है। आज भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती है।

आयोजित हुई बैठक

उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में  प्रत्येक बूथ में मनाया जायेगा। इस संबंध में बीते कल रविवार को बैठक पार्टी कार्यालय पाताल अल्मोड़ा में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

नगर पालिका परिषद् के हाल में होगा भव्य कार्यक्रम

सुशासन दिवस पर वक्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक,व सामाजिक जीवनी में प्रकाश डालेंगे। जिसे सुशासन दिवस के रुप में मनाया जायेगा। साथ ही 25 दिसम्बर को पूरे जिले में प्रत्येक बूथ मे कार्यक्रम होगा। अल्मोड़ा नगर मंडल में पार्टी कार्यालय में स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किया जायेगा। उसके उपरान्त नगर पालिका परिषद् के हाॅल में भव्य कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें सम्मत जिला पदाधिकारियों,पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यह लोग रहें मौजूद

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट कार्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी  व जिला प्रकाश भट्ट, जिलामंत्री महेश विष्ट, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, गिरीश खोलिया व  कई पदाधिकारी मौजूद रहे।