उत्तराखंड: साइबर ठगी का बढ़ता जाल, कोरियर के नाम पर युवती से हजारों की ठगी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहें हैं। लगातार इन मामलों में इजाफा हो रहा है।

जाने पूरा मामला

एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है। जहां पुलिस के मुताबिक, शालिनी शानू निवासी सुपर्णा अपार्टमेंट आर्यनगर ने बताया कि आनलाइन मैट्रीमोनियल साइट पर एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हुई थी।युवक ने अपना नाम विशाल आहूजा बताया था। बताया था कि वह लिबर्टी ग्रुप कंपनी में कार्यरत है। युवक ने उसे रिलायंस डिलीवरी कंपनी से एक कोरियर भेजने की बात कही थी। जिसके लिए उसे 38,999 रुपये देने होंगे। इसके बाद उसने रकम दे दी। बाद में फिर से उससे 30 हजार की रकम ले ली गई। आरोप है कि उसे कोरियर भी नहीं मिला। न ही उसकी रकम वापस हुई।

जांच शुरू

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।