आज ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहें हैं।

ब्रिटेन दौरे‌ पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, रक्षा मंत्री के साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी ब्रिटेन के लिए रवाना होगा, जिसमें डीआरडीओ, सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के बीच भारतीय समुदाय से मिलेंगे।