नैनीताल: बनभूलपुरा थानाध्यक्ष की फोटो लगाकर फैलाई जा रही भ्रामक खबर, दर्ज हुआ मुकदमा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के बनभूलपुरा में धार्मिक संरचनाओं के ध्वस्तिकरण के सन्दर्भ में प्रशासन द्वारा अपनायी जा रही विधिक प्रक्रिया के संबंध में भ्रामक एवं निराधार तथ्य को थानाध्यक्ष की फोटो के साथ फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया में प्रचारित किया गया।

की कार्यवाही

जिस पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा संबंधित युवक अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल अज़ीज़ के विरुद्ध थाने में धारा 188 IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।