अल्मोड़ा: क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का जल्द होगा सुधारीकरण, स्वीकृत हुआ इतने करोड़ का बजट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें जल्द ठीक होंगी।

जल्द क्षतिग्रस्त दीवारों का होगा सुधारीकरण कार्य

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए भारत सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। दरअसल अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग रक्वारब से पुनवाखाल तक दुरुस्त नहीं है। हाईवे पर कोसी, स्यालीधार, खोल्टा, पांडेखोला, कर्नाटक खोला आदि क्षेत्रों में सड़क की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का काफी खतरा बना रहता है। जिसके बाद अब हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी  राहत मिलेगी।