अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के विकासभवन सभागार में बीते कल सोमवार को सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक ली।
सीडीओ ने दिए यह निर्देश
जिसमें बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वेंडर्स को योजना का लाभ दिलाना जरूरी है। संबंधित विभाग अपने एक अधिकारी को नोडल बनाते हुए योजना के कार्यान्वयन करें। नगरीय क्षेत्रों में सभी वेंडर्स की प्रोफाइलिंग करें और यह देखें कि योजना से कोई वेंडर वंचित तो नहीं रह गया है। यदि, वेंडर योजना से वंचित है तो उसका डाटा पीएम स्वनिधि पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे उसे भी योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस मौके पर ईओ नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने भारत सरकार की स्वनिधि योजना की जानकारी दी। बताया कि नगरीय क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित किए जाने के लिए योजना शुरू की गई है। ईओ ने बताया कि अल्मोड़ा के कुल 152 स्ट्रीट वेंडर्स एवं उनके परिवारों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य है।
यह लोग रहें उपस्थित
इस बैठक में सीएमओ डॉ आरसी पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।