उत्तराखंड: सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, डीए में इतने फीसदी बढ़ोतरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा, बाह्यस्रोत और विशेष श्रेणी चालकों को निगम प्रबंधन ने होली की सौगात दी है।

डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नियमित कर्मचारियों के डीए में 46 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जो पहले 42 था। एक मार्च 2024 से लागू होगा। साथ ही संविदा, विशेष श्रेणी के चालक-परिचालकों की भी प्रति किलोमीटर की दर को बढ़ाई गई है। इसमें मैदानी क्षेत्र के चालक को अब 3.21 रुपये और परिचालक को 2.71 किमी प्रति किमी की दर से सैलरी मिलेगी। इसके अलावा पर्वतीय रूट के चालक को 3.75 रुपये और परिचालक को 3.19 रुपया प्रति किमी की दर से सैलरी दी जाएगी।

जारी हुए आदेश

इन दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को निदेशक मंडल की 22वीं बैठक में मंजूर कर लिया था। अब इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।