नैनीताल दुखद: ड्यूटी से घर लौट रहें सिपाही को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में एक सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई।

बाइक की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से हुई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल सोमवार सुबह 8 बजे चोरगढ़िया रोड पर अज्ञात वाहन ने सिपाही को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही की मौत हो गई। रविवार रात सिपाही ने ड्यूटी की। जानकारी के अनुसार बताया कि सिपाही फील्ड सपोर्ट टीम (एफएसटी) में शामिल था और रात्रि ड्यूटी कर बाइक से सितारगंज जा रहा था। मूलरूप से खटीमा, नौसर गांव, पीलीभीत रोड निवासी 40 आशिक अली पुत्र शाहिद अली वर्ष 2007 में बतौर सिपाही पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। सिपाही की मौत पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने शोक जताया है।