उत्तराखंड में लोकसभा के चुनाव होने वाले है। लोकसभा चुनाव की तिथि भी नजदीक आने लगी है। आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने वाले है। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है।
रील्स और वीडियो बनाने पर सख्ती
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर है। साथ ही पुलिस ने चुनाव कार्यालय और मतदान केंद्रों व उसके आसपास सोशल मीडिया रील्स और वीडियो बनाने पर सख्ती कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चुनाव कार्यालय और मतदान केंद्रों के आसपास तक रील्स या वीडियो रिकॉर्ड करने पर पाबंदी लगा दी है।
नैनीताल जिले में बने 1010 मतदान केंद्र
दरअसल नैनीताल जिले में 1010 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज को चुनाव कार्यालय बनाया गया है। यहीं से लोकसभा चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं होंगी।