अल्मोड़ा: बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति ने वैशाखी मेले के भव्य आयोजन को लेकर की बैठक, 18-19 मई को यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार 07-05-2024 को बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की आवश्यक बैठक मंदिर परिसर से सम्पन्न हुई।

वैशाखी मेले का आयोजन

इस बैठक में आगामी होने वाले वैशाखी मेले पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गयी। बताया कि दिनाक 18 मई शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से शिव पूजन, रुद्राभिषेक व हवन का आयोजन होगा। वहीं 19 मई रविवार को प्रात: 7:00 बजे से सुन्दर‌काण्ड का पाठ तथा 10:00 बजे से महादेव को भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू किया जायेगा। जो सांय 4:00 बजे तक होगा। समिति ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है मि वह अधिक से अधिक संख्या में आकर आयोजन को सफल बनाये व महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

की यह मांग

बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि संगठनों द्वारा बेतालेश्वर – स्यालीद्वार मोटर मार्ग की दुर्दशा के बारे में भी लोक निर्माण विभाग में अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उपरोक्त मार्ग की दशा इतनी खराब है कि कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। विभाग से मांग की गयी कि वह 12 मई से पूर्व उपरोक्त मार्ग को शीघ्र से शीघ्र दुरस्त करवाये ताकि मेले में असुविधा न हो। जिसमें जिलाधिकारी से अनुरोध किया‌ है कि उपरोक्त मार्ग को शीघ्र ठीक करवाने हेतु आदेश जारी करें।

बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक में रामअवतार अग्रवाल, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, हरीकृष्ण खनी, महेन्द्र रावत, कुन्दन सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अनिल कनवाल, पुष्कर कनवाल, राहुल कनवाल, मनीष साह, कैलाश साह, गोविन्द सिंह कनवाल, हिमांशु कांडपाल, रविन्द्र कनवाल, अभय साह, कमल वर्मा, हेमन्त रावत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, मुरारी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।