अल्मोड़ा: अब मरीजों को भर्ती और डिस्चार्ज के लिए देने होंगे फिंगर प्रिंट, इस वजह से बदले नियम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती और डिस्चार्ज होने के लिए नियमों में बदलाव हुआ है।

देने होंगे फिंगर प्रिंट

मिली जानकारी के अनुसार मरीजों को अब सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती और डिस्चार्ज होने के लिए फिंगर प्रिंट देने होंगे। बिना फिंगर प्रिंट के भर्ती नहीं किया जाएगा और न ही डिस्चार्ज किया जाएगा। फिंगर प्रिंट देने के बाद ही उन्हें आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियमों में बदलाव

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बताया है कि यदि संबंधित मरीज ने फिंगर प्रिंट नहीं दिए तो उसे आयुष्मान योजना के तहत गुर्दा रोग, हृदय रोग, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद सहित अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार नहीं मिलेगा और उसे अस्पताल में तय धनराशि का भुगतान करना होगा।