अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है। दोपहर में तेज धूप और शाम को हवाएँ और हल्की बारिश से मौसम बदल रहा है। बीते कल बुधवार को धूप खिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश का दौर जारी रहा।
अस्पताल पंहुच रहें वायरल के मरीज
ऐसे में वायरल और फीवर के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चार-पांच दिनों से मौसम में आ रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। लोगों में वायरल और फीवर की शिकायत आ रही है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसमें फीवर, सर्दी जुखाम और वायरल के मरीज सामने आ रहें हैं।