अल्मोड़ा: रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर बारिश में भी डटे रहें लोग, किया प्रदर्शन, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रानीधारा मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना जारी है। आज सोमवार को तीसरे दिन बारिश में भी लोगों ने धरना दिया।  मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना जारी है। आज बारिश में भी लोगों ने धरना दिया। इस दौरान धरना स्थल पर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार विनय किरौला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना दिया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सीवर लाइन निर्माण के चलते लंबे समय से मार्ग बदहाल बना है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि शासन प्रशासन से पूर्व में भी कई बार सड़क के सुधारीकरण की मांग कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे कई दोपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो गए है। लेकिन इसके बाद भी अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लोगों में आक्रोश है। कहा कि अब मजबूरन धरना प्रर्दशन को बाध्य होना पड़ रहा है।

दी चेतावनी

साथ ही जल्द सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस मौके पर विनय किरौला, डॉ. सैयद अली हामिद, सुजीत टम्टा, मनीष वर्मा, संजय बिष्ट, अजय पांडे, ऊषा उप्रेती, चंद्र शेखर, मीनू पंत, अर्चना पंत, नाएला अमान, नीमा पंत, गीता पंत, नरेंद्र द्रमवाल, पवन पंत, राहुल पंत, पंकज पंत, जीसी पंत, सुमित नज्जौन, कैलाश रौतेला, पंकज कुमार पंत आदि लोग मौजूद रहे।