Paris Olympics 2024: बैडमिंटन में दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में लक्ष्य सेन ने बेल्जियम के जूलियन कार्रागी को दी शिकस्त, दर्ज की शानदार जीत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है।

दर्ज की शानदार जीत

जिसमें भारत के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सोमवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 के दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में बेल्जियम के जूलियन कार्रागी को 21-19, 21-14 से हराया है। साथ ही शानदार जीत दर्ज की है।

कल होगा मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी कैरेगी को 43 मिनट में 21-19, 21-14 से शिकस्त दी। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य अब अपने अंतिम ग्रुप मैच में 31 जुलाई को इंडोनेशिया के दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी के साथ मुकाबला खेलेंगे।