अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक -02.08.2024 को सब टेक्निकल टीम अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर गिरीश सिंह बिष्ट एवं अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चंद्र के द्वारा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के रॉयल गेस्ट हाउस लोधिया, करन स्वीट्स & रेस्टोरेंट लोधिया, रघुनाथ सिटी मॉल खत्याड़ी अल्मोड़ा, शिखर होटल मॉल रोड अल्मोड़ा, होटल आराध्यो इन, आंचल दुग्ध उत्पादन पाताल देवी अल्मोड़ा, विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पेटशाल, राजकीय औद्योगिक संस्थान (ITI), इंपीरियल हाइट्स कसार देवी & मोहन्स कैफे कसार देवी अल्मोड़ा का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उपरोक्त संस्थानों में स्थापित अग्निसुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया गया। सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए।