इस दिन से शुरू हो रहा है पेरिस पैरालिंपिक, भारत ने भेजा इतने‌‌ पैरा-एथलीटों का दल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है। जिसमें भारत ने 06 पदक जीते। जिसमें एक रजत और पांच कांस्य पदक है। जिसके बाद अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 शुरू होने वाला है।

28 अगस्त से होगा आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालिंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। जो 08 सितंबर तक चलेगा। जिसमें 22 खेल शामिल होंगे। 11 दिनों तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में 269 सत्रों (सुबह, दोपहर और शाम) में कुल 549 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने 84 पैरा-एथलीटों का दल भेजा है। भारत टोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदक जीतने में सफल रहा। जिसके बाद अब भारतीय दल इस साल इस संख्या को दोगुना करने की उम्मीद करेगा।

यहा देखें प्रसारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसका लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। जबकि इसकी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।