हल्द्वानी: 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप, उत्तराखण्ड की 10 सदस्यीय टीम का हुआ चयन

हल्द्वानी‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन होने वाला है। जोर पंजाब में होगा।

आज से प्रतियोगिता शुरू

मिली जानकारी के अनुसार गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में संगरूर पंजाब में प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता आज 24 से 28 अगस्त तक आयोजित होगी। जिसमें पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की टीम प्रतिभाग कर रहीं हैं। इसके लिए उत्तराखण्ड की 10 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।

टीम में शामिल खिलाड़ी

उत्तराखंड की टीम में अतुल रावत, भवजोत सिंह, छावड़ा, हर्षप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह, दिलीप सिंह मान, मनराज सिंह, वंशदीप सिंह, सुखम कौर, प्रभजीत सिंह एवं मान्या अरोड़ा शामिल हैं।