उत्तराखंड: पेरिस ओलंपिक से लौटे उत्तराखंड के यह चार खिलाड़ी हुए सम्मानित, सीएम ने वितरित की 50-50 लाख की प्रोत्साहन राशि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर देहरादून में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

वितरित किए चेक

यह कार्यक्रम परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे उत्तराखंड के चारों खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि वितरित की। जिसमें खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी को 50 – 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किये‌ गए।

UKSRS पोर्टल किया लांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल लांच किया।