International Literacy Day: 08 सितंबर: आज मनाया जाएगा 59 वां विश्व साक्षरता दिवस, जानें किस उद्देश्य से मनाया जाता है यह दिन

आज 08 सितंबर है। आज साक्षरता दिवस है। हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस (World Literacy Day) मनाया जाता है। साक्षरता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 8 सितम्बर को विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ पढ़ने लिखने से ही नहीं है बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास की नींव भी है।

विश्व साक्षरता दिवस

विश्व साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय यूनेस्को द्वारा 7 नवंबर 1965 को लिया गया था, कि प्रत्येक वर्ष 8 सि‍तंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें पहला विश्व साक्षरता दिवस सन् 1966 में मनाया गया था। वहीं वर्ष 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया। तब से हर साल दुनियाभर मे 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वास्तव में यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का ही प्रमुख घटक है।

शिक्षा पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

भारत सहित दुनिया के कई देशों में शिक्षा पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। ऐसे में देश के हर नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने के लिए जागरूक करना ही International Literacy Day का मुख्य उद्देश्य है। 

अध‍िकारों को जानने में मददगार है साक्षरता

मानव विकास और समाज के लिए उनके अधिकारों को जानने तथा साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिए ही अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता दिवस के अवसर पर जन जागरूकता बढ़ाने तथा प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रमों के पक्ष में वातावरण तैयार किया जाता है। यह दिवस को शिक्षा प्राप्त करने की ओर लोगों को बढ़ावा देने के लिए तथा परिवार, समाज और देश के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए मनाया जाता है।