अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज से एतिहासिक सुप्रसिद्ध माँ नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है।
कराया जलपान
इस मौके पर आज शनिवार 07-09-2024 को धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के सानिध्य में माँ नन्दा देवी मेले के शुभारम्भ के अवसर पर नंदा देवी मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बालक-बालिकाओं को सूक्ष्म जलपान प्रदान किया गया। धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक जुलूस के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पूर्व में भी 10- 12 साल से यह व्यवस्था इनके द्वारा कराई जा रही है।
रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊँ संयोजक तथा विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, प्रान्त संस्कृति संयोजक अरविन्द चंद्र जोशी, धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति विभाग प्रमुख गंगा जोशी, जिला संयोजका प्रो0 आराधना शुक्ला कमला भट्ट, बसंती नेगी, सरस्वती, मीनाक्षी तिवारी, इंदर गोस्वामी , सूरज वाणी, जगदीश तिवारी, आशीष भारती आदि उपस्थित रहें।