नैनीताल: शेरवुड कॉलेज में 12 वीं प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन, 14 टीमों ने किया प्रतिभाग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में भूतपूर्व प्रधानाचार्य राबर्ट चार्ल्स लेवलिन की स्मृति पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। 6 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें आयोजित हुई 12 वीं प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार संसदीय प्रणाली पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता के फाइनल में शेरवुड कॉलेज और बिशप कॉटन शिमला के बीच निर्णायक मुकाबला आयोजित हुआ। शेरवुड कॉलेज विजेता रहा, लेकिन आयोजक विद्यालय होने के कारण बिशप कॉटन शिमला को विजेता और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज को उपविजेता घोषित किया गया।