उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: दूसरे चरण की केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बनाया रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। अब दूसरे चरण की चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है।

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पिछले दो दिन में सोनप्रयाग से 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को 11,600 पैदल तीर्थयात्री सोनप्रयाग से धाम के लिए रवाना हुए, जबकि रविवार को 8,500 से अधिक तीर्थयात्री रवाना हुए। पिछले दो दिन में जिस तरह यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उससे उम्मीद है कि आगामी डेढ़ माह में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंचेंगे। इससे चारधाम यात्रा नये रिकॉर्ड बनाएगी।