Health tips: आप भी खाना खाने के बाद खाते हैं मीठा, तो बदल लें यह आदत, जानिए सही समय

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारें में आपको बताएंगे। अच्छी लाइफस्टाइल के लिए अच्छी सेहत बेहद जरुरी है। बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। आज इसी के संबंध में हम आपको जानकारी देंगे।

खा सकते हैं यह चीजें

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाना खाने के बाद मीठा खाने से बचने की सलाह दी गई है। अगर आपको खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है, तो आप नेचुरल शुगर से बनी चीज़ें खा सकते हैं। जैसे कि गर्मियों में फल और सर्दियों में ड्राई फ़्रूट। इनसे शरीर को कई तरह के फ़ायदे मिलते हैं।

जानें कब खाएं मीठा

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो खाना खाने के बाद मीठा खाते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को बदल लें। नाश्ते में मीठा खाना आपके लिए बेस्ट है। अगर आप सुबह के समय मीठा नहीं खाना चाहते तो दूसरा सही विकल्प दोपहर का समय है। ध्यान रखें शाम होने से पहले तक ही आपको मीठा खा लेना चाहिए। इसके बाद ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जब आप सुबह या दोपहर में मिठाई खाते हैं तो दिनभर में आपका शरीर शुगर और कार्बोहाइड्रेट को बहुत ही आसानी से पचा पाता है। ऐसे में आपका वजन बढ़ने की आशंका भी कम रहती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। जब आप सुबह ​मीठा खाते हैं तो आपको दिनभर एनर्जी मिलती है। साथ ही दिनभर मीठा खाने की क्रेविंग भी नहीं होगी।

रात में खाना खाने के बाद मीठा खाने से बचें

रात के समय मीठा खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। सोने से पहले मीठा खाने से आपकी ब्लड शुगर हाई हो सकती है। इससे आपकी नींद का पैटर्न प्रभावित होता है। साथ ही यह आपका वजन भी बढ़ा सकती है। हैवी फूड के साथ मिठाइयां खाने से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। अगर आपको खाने के बाद मीठा खाने की आदत है तो मिठाई की जगह डार्क चॉकलेट का एक छोटा पीस खा सकते हैं।

खाने से पहले खाएं मीठा

खाने के बाद मीठा खाने से डाइजेशन बिगड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मीठा खाना खाने से पहले ही खाएं। ताकि पेट से जुड़ी समस्या ना झेलनी पड़े। अपनी डाइट में फल, मीठा दही, ग्रीक योगट, साबुत अनाज से बने बिस्किट, मीठा दलिया आदि शामिल करें। इससे मीठे की क्रेविंग भी कम होगी और आपको भरपूर पोषण भी मिलेगा।

अस्वीकरण: अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह लें।