नैनीताल: स्टंटबाजों व नशे में वाहन चलाने वालों पर एसएसपी का एक्शन, लाइक्स के लिए स्टंटबाजी युवक को पड़ी भारी, शराब में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

इसी क्रम में हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन में, सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान एक युवक ऋषभ निवासी भीमताल वाहन संख्या- UK-06P-7615 सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट किए जाने पर पुलिस द्वारा उक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर बाइक सीज की गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके अलावा चैकिग के दौरान एक मोटर साईकिल चालक द्वारा अपने मोटर साईकिल को नशे शऱाब में मदहोश होकर लहराते हुये तेजी से चैकिंग टीम के तरफ आता दिखाई दिया, जिसे रोककर चैक किया गया तो मोटर साईकिल चालक हितेश परगाई निवासी बाईपास रोड जून स्टेट थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र लगभग 29 वर्ष का मेडिकल कराकर वाहन संख्या UK-04Z 5799 मोटर साईकिल को MV ACT की धारा के अंतर्गत में सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक रविन्द्र राणा थाना भीमताल
2-का0 ललित आगरी
3-काo सुमित