ध्यान दें: कल दशहरा पर नैनीताल और हल्द्वानी शहर का यह रहेगा यातायात प्लान, जरूर देखें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 13/10/2024 को वीकेण्ड और दशहरा पर्व पर नगर क्षेत्र नैनीताल के यातायात प्लान में बदलाव किया गया है।

यह रहेगा यातायात प्लान

✅✅दिनांक 11/10/2024 से 13/10/2024 तक नगर क्षेत्र नैनीताल व कैंचीधाम में आने वाले वाहन जो कालाढूंगी से वाया नैनीताल शहर होते हुए कैचीधाम को जाना चायेगें उन वाहनो को रुसी-1 से डायवर्जन कर रुसी-2 होते हुए न0-। बैण्ड से मस्जिद तिराहा भवाली से कैंची को जायेगें।

✅✅जो वाहन हल्द्वानी से कैचीधाम को जायेगें उन वाहनो को भीमताल तिराहा काठगोदाम से ही डायवर्जन कर भीमताल/भवाली होते हुए कैची को जायेगें। जो वाहन भीमताल तिराहा काठगोदाम से ज्योलोकोट होते हए कैंची को आयेगें उन वाहनो को भी न01 बैण्ड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा भवाली से कैंचीधाम को भेजा जायेगा।

✅✅ जिन वाहनो को कैचीधाम से दिल्ली, हरियाणा, मुरादाबाद यू०पी० आदि शहरो को जाना होगा उन वाहनो को मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्जन कर न0-1 बैण्ड से रुसी-2 होते हुए रुसी-1 से अपने गन्तब्य को जायेगें।

✅✅जिन वाहनो को नैनीताल शहर में आना होगा उन वाहनो को पार्किगं स्थल खाली होने पर निर्धारित पार्किगं स्थलो पर पार्क किया जायेगा।

✅✅ यदि नैनीताल शहर में निर्धारित पार्किगं स्थल 70 प्रतिशत भर जाने पर वाहनो को रुसी 2 व नारायण नगर में ही पार्क किया जायेगा तथा पर्यटको को शटल सेवा के माध्यम से शहर में लाया जायेगा।

दशहरा पर्व के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान

✅✅शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

✅✅बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

✅✅रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे। तथा यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने की दशा में  नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन  पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।

✅✅कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

✅✅पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे ।

✅✅वीकेंड, रामनवमी व दशहरा पर्व के दौरान दिनांक 11.10.2024 से 13.10.2024 तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय दिन में 12:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढाया जा सकता है*।

✅✅आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

✅✅काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर समय 17:00 बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तव्य को जायेंगे व अल्मोड़ा, रानीखेत व कैचीधाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलिकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

✅✅समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड  रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।