उत्तराखंड मौसम अपडेट: सुबह शाम बढ़ने लगी ठिठुरन, जानें आज क्या कहता है मौसम अपडेट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। अक्टूबर की शुरुआत से ही प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, बीते मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में तीव्र बौछारें पड़ीं। इसके बाद से मौसम फिर शुष्क बना हुआ है। आज भी मौसम शुष्क रहेगा।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है। आज हल्की बारिश के आसार हैं।